{"_id":"67f8c5f0b32fd9161d0382ef","slug":"hprca-final-result-of-recruitment-of-186-lineman-posts-declared-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPRCA: लाइनमैन के 186 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 2022 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPRCA: लाइनमैन के 186 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 2022 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
Fri, 11 Apr 2025 01:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:04 PM IST
सार
राज्य चयन आयोग ने पोस्टकोड 971 लाइनमैन के 186 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्टकोड 971 लाइनमैन के 186 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया कर दिया है। इसके लिए वर्ष 2022 भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए 26,067 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 22,619 आवेदनों को लिखित वस्तुनिष्ठ स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए से स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा में 19,143 उम्मीदवार उपस्थित हुए। 100 अंकों की लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार की स्क्रीनिंग परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, 738 उम्मीदवारों को उनके संबंधित श्रेणियों में दस्तावेज सत्यापन की आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अंतिम रूप से सूचीबद्ध किया गया था। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने कहा कि परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन