{"_id":"56ea9f954f1c1b4e0e8b4623","slug":"house-tax-to-be-collected-on-the-basis-of-ration-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्डों की संख्या पर वसूल होगा गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्डों की संख्या पर वसूल होगा गृहकर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक नप के अध्यक्ष रमन भटनागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्षदों ने राशनकार्ड के आधार पर गृहकर वसूलने का प्रस्ताव पास किया। गृहकर का भुगतान नहीं करने वाले शहरियों पर शिकंजा कसने के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
साथ ही, बैठक में होली मेला को 31 मार्च तक करने की मांग की है ताकि मेला अधिक लंबा न चले। मेले के बाद सफाई-व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई गई है। बैठक में वार्ड-छह के पार्षद अशोक मेहरा ने कहा कि शहर में राशनकार्ड धारकों की संख्या अधिक है जबकि गृहकर बहुत कम लोग चुका रहे हैं।
विज्ञापन
छह से सात राशनकार्ड धारक एक ही मकान पर गृहकर दे रहे हैं। इससे नप की आय प्रभावित हो रही है। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है कि राशनकार्डों की संख्या के आधार पर लोगों से गृहकर वसूला जाए। साथ ही, पार्षदों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रशासन से होली मेला को 31 मार्च तक मनाने की मांग की है जिससे मेला माह से अधिक समय न चले।
विज्ञापन
पार्षदों की मांग है कि मेले के बाद चौगान की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए जिससे पीलिया एवं अन्य जलजनित रोगों के फैलने का अंदेशा न रहे। मेले के दौरान पार्किंग फीस को चार दिन तक चलाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में स्ट्रीट लाइटों की दशा सुधारने की भी मांग की गई है।
इस मौके पर बैठक में उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, पार्षद मनोज ठाकुर, दीपक, अशोक मेहरा, रेणु गुप्ता, सुमन अटवाल, ज्योति शर्मा और अनीता आदि मौजूद रहे।