फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   house distroy

कोहला में बारिश से मकान हुआ ध्वस्त, साढे तीन लाख का नुकसान

Sun, 07 Jun 2020 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। जिला में बारिश ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। विकास खंड नादौन के कोहला गांव में शनिवार को भारी बारिश के कारण भगत राम का मकान ध्वस्त हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद एसडीएम नादौन विजय कुमार ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को 95 हजार रुपये बतौर राहत राशि भेंट किए। विजय कुमार ने पीड़ित परिवार के रहने की व्यवस्था पड़ोस के ही एक घर में करवाई और उन्हें राशन सहित अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन

तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को भगतराम का पूरा मकान वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इससे परिवार को करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान हुआ है और परिवार की रहने तक की जगह नहीं बची। इसके चलते एसडीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सहायता राशि उपलब्ध करवाई है। वहीं, एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि नुकसान का जायजा ले लिया गया है और प्रयास किया जा रहा है कि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को बाकी बची राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed