{"_id":"a934233b215147d5a2219122462a9c5f","slug":"house-burnt-to-ashes-a-day-after-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन टिकीं शादी की खुशियां, अगले दिन जला मकान, सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन टिकीं शादी की खुशियां, अगले दिन जला मकान, सामान
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले जहां खुशियों की शहनाई गूंज रही थी, अगले ही दिन वहां आग ने ऐसा तांडव दिखाया कि वहां सब जल कर राख हो गया। उपमंडल की ग्राम पंचायत मक्कड़ के गांव अवाह अप्पर में दोमंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। इस आग की भेंट शादी वाले घर का नया साजोसामान, नकदी, दुल्हन के गहने, राशन और यहां तक कि शादी के लिए लगाया टेंट और बाकी सामान सब चढ़ गया।
विज्ञापन
हलका पटवारी ने अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। एक दिन पहले ही इस घर में बेटे की शादी थी। अग्निकांड के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सभी सदस्य शादी के बाद दुल्हन के साथ ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने गए थे।
विज्ञापन
हालांकि, आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही सब जलकर राख हो गया था। देवराज पुत्र स्व. दूनी चंद निवासी अप्पर अवाह के बेटे की शादी बुधवार को हुई। वीरवार सुबह देवराज परिवार सहित ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह करीब 11 बजे उसके पुराने दोमंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई। मकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य शशि शर्मा ने दमकल विभाग को दी। हमीरपुर से दमकल वाहन सलौणी पहुंचता तब तक सब जलकर राख हो चुका था।
मकान में रखा राशन, कपड़े, दो लाख रुपये कैश, ज्वेलरी, दुल्हन का सारा सामान और टेंट आग की भेंट चढ़ गए। अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित परिवार को प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
दमकल विभाग के इंजार्च संतराम ठाकुर का कहना है कि घटनास्थल पर पहुंचने से पहले मकान जलकर राख हो गया था। इसके बावजूद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
वहीं पंचायत प्रधान पवन कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
हलका पटवारी संजय कुमार ने बताया कि अग्निकांड में परिवार को करीब साढ़े आठ लाख और टेंट का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी गई है।