फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Holi celebrations...500 women rehearse Jhamkada

Hamirpur (Himachal) News: होली उत्सव...500 महिलाओं ने की झमकड़ा की रिहर्सल

Sat, 28 Feb 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrations...500 women rehearse Jhamkada
बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में झमकड़ा की रिहर्सल करती महिलाएं। संवाद
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दूसरे दिन जिलेभर से 500 महिलाएं झमाकड़ा प्रस्तुत करेंगी। दो मार्च को चौगान मैदान में पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक झमाकड़े की प्रस्तुति दी जाएगी। सामूहिक प्रस्तुति से पहले शुक्रवार को पंजीकृत महिलाओं ने बाल स्कूल के खेल मैदान में झमकड़ा नृत्य की रिहर्सल की।
विज्ञापन

अभ्यास सत्र का आयोजन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक किया गया, जहां प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ तैयारी की। रिहर्सल सत्र का आयोजन डीआरडीए (जिला ग्रामीण विकास एजेंसी) के माध्यम से किया गया है। सत्र का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन


प्रतिभागी महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल पारंपरिक लोकनृत्य को बढ़ावा मिलता है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और एकजुटता भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान ग्रामीण महिलाओं को मंच प्रदान करने के लिए झमाकड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को भाग लेने का मौका मिल सके। झमाकड़ा में इस बार महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भाग ले रही हैं।


कोट

ऐतिहासिक चौगान में 500 महिलाएं एक साथ झमाकड़ा प्रस्तुत करेंगी। प्रस्तुति से पूर्व महिलाओं के लिए बाल स्कूल के मैदान में अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इसमें निर्देशकों की देखरेख में महिलाओं ने अभ्यास किया। -अस्मिता ठाकुर, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article