फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal won bronze medal in korfball

Hamirpur (Himachal) News: कोर्फबाल में हिमाचल ने जीता कांस्य पदक

Tue, 04 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal won bronze medal in korfball
राष्ट्रीय सीनियर कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को हराकर पाया तीसरा स्थ
वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में हारी सब जूनियर टीम

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। 20वीं सब जूनियर और 36वीं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की कोर्फबाल प्रतियोगिता में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता जालंधर के लवली विश्वविद्यालय में हुई।
सीनियर वर्ग में हिमाचल ने जम्मू-कश्मीर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में टीम क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच पाई। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में हिमाचल ने गोवा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर को हराकर पूल में टॉप किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन शानदार रहा। तीसरे स्थान के मुकाबले में हिमाचल ने जम्मू-कश्मीर को 10-7 के अंतर से पराजित किया। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में केरल प्रथम, हरियाणा द्वितीय और हिमाचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अच्छे प्रदर्शन के लिए कोच देवदत्त प्रेमी, टीम मैनेजर बालकृष्ण, संघ के कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर और सचिव राहुल सुमन के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed