फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News Hamirpur and Kullu courts receive bomb threats police evacuate court premises

Himachal News: हमीरपुर और कुल्लू अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कोर्ट परिसर को करवाया खाली

Fri, 23 Jan 2026 07:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Jan 2026 07:54 PM IST
सार

न्यायिक परिसर हमीरपुर और कुल्लू अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। अचानक पुलिस बल के पहुंचने से कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Hamirpur and Kullu courts receive bomb threats police evacuate court premises
न्यायिक न्यायालय परिसर हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल के बाद परिसर में खड़े कोर्ट कर्मी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

न्यायिक परिसर हमीरपुर को बम से उड़ाने की ई-मेल भरी धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा कारणों से पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सघन तलाशी ली। कोर्ट परिसर के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे धमकी अज्ञात ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई। जैसे ही यह मेल कोर्ट प्रशासन को मिली, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया। कोर्ट में मौजूद न्यायिक अधिकारी, वकील, कर्मचारी और आम लोग बाहर आ गए। अचानक पुलिस बल के पहुंचने से कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पहले किसी को स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में पता चला कि कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बमरोधी दस्ता व डॉग स्क्वायड टीम ने सघन तलाशी ली। परिसर के हर कोने, कार्यालयों, कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में कोर्ट परिसरों को उड़ाने की धमकी भरी अज्ञात ई-मेल मिल चुकी हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कौंडल ने बताया कि जिला न्यायालय को धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हुई थी। सभी वकीलों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को खाली करवाकर तलाशी ली गई। यह भी जांच की जा रही है कि धमकी भरी ई-मेल कहां से और किसकी ओर से भेजी गई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, कोर्ट परिसर को भी सूचना मिलने के बाद खाली करवाया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर को खाली करने की सूचना मेल के माध्यम से मिली थी।

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड भी माैके पर पहुंचा। छानबीन के दौरान स्थिति पूरी तरह से सामान्य पाई गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड भेजा गया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस चौकस है। संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed