फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal-like conditions arose in Uttarakhand

आम आदमी पार्टी ने पटाखे फोड़ मनाया जीत का जश्न

Thu, 10 Mar 2022 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Himachal-like conditions arose in Uttarakhand
पंजाब में आप की जीत की खुशी में हमीरपुर में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को गांधी चौक हमीरपुर में पंजाब विस चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत पर पटाखे फोड़े और लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

इस मौके पर आम आदमी पार्टी अनुशासन एवं शिकायत निवारण कमेटी के पूर्व जिला संयोजक सुदर्शन पटियाल और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब चुनाव में मिली जीत को आम कार्यकर्ताओं और जनता की जीत बताया। सुदर्शन पटियाल ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल की जनता महंगाई और लचर कानून व्यवस्था के कारण काफी परेशान है। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो स्वच्छ शासन एवं प्रशासन दिल्ली की जनता को दिया है, उसकी बदौलत वे दिल्ली में दूसरी बार चुनाव जीत पाए। दिल्ली मॉडल को अब पंजाब में लागू किया जाएगा। शिमला नगर निगम चुनाव और उसके बाद हिमाचल में विस चुनाव में भी आम आदमी पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
विज्ञापन

पंजाब में नशे पर शिक्षा की जीत : सुनील
नादौन। हिमाचल आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी ने कहा कि पंजाब में यह चुनाव नशा बनाम शिक्षा का चुनाव था। इसमें शिक्षा क्रांति ने नशे को पछाड़ कर बहुमत हासिल किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश दिया है कि धर्म और जाति की दलगत राजनीति के ऊपर लोग शिक्षा की क्रांति को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में जीत हासिल करने के बाद पार्टी कार्यकर्ता हिमाचल में जोश से लबालब हैं । आगामी विधानसभा चुनावों में पुरजोर तरीके से हिमाचल में भी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक कार्यक्रम नादौन में रखा जाएगा। दिल्ली में मुख्यमंत्री कार्यालय में उनके इस कार्यक्रम को लेकर बात चल रही है तथा समय मिलते ही जल्द ही नादौन में अरविंद केजरीवाल की विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed