{"_id":"6a91e8bf5989cbcd45013eda","slug":"helpline-numbers-issued-following-floods-in-nepal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-206442-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नेपाल में बाढ़ के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नेपाल में बाढ़ के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी
Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हमीरपुर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने 1077, 01972-221277 और व्हाट्सऐप नंबर 94594-72382 जारी किया है।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके क्षेत्र का कोई स्थानीय निवासी नेपाल यात्रा पर गया है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत निर्धारित प्रपत्र पर जिला प्रशासन को भेजी जाए।
एडीसी ने जिलावासियों से भी अपील की है कि नेपाल गए किसी परिजन या रिश्तेदार से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो तुरंत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार या खंड विकास अधिकारी को सूचित करें। संवाद