{"_id":"61698f0393bab73566671878","slug":"hello-i-am-speaking-dc-you-have-not-got-another-vaccine-hamirpur-hp-news-sml387296977","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमस्कार- मैं डीसी बोल रही हूं...आपने दूसरा टीका नहीं लगवाया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमस्कार- मैं डीसी बोल रही हूं...आपने दूसरा टीका नहीं लगवाया है
विज्ञापन
हमीरपुर। नमस्कार- मैं डीसी हमीरपुर बोल रही हूं। आपने कोविड का पहला टीका तो लगवा लिया है, लेकिन जब तक आप दूसरा टीका नहीं लगवाते, कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई अधूरी है। आपसे हमारा आग्रह है कि पहली डोज की निर्धारित समय अवधि पूरी होते ही जल्द से जल्द दूसरा टीका लगवाएं और अपने तथा अपने परिवार को सुरक्षित बनाएं। आजकल कुछ इस तरह का वॉयस कॉल एवं मैसेज हमीरपुर जिले के कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर खूब बज रहा है।
जी हां, यह वॉयस कॉल एवं मैसेज हमीरपुर की डीसी देवश्वेता बनिक का ही है। दरअसल, जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना रोधी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए डीसी बनिक ने स्वयं मोर्चा संभाला है। वह मोबाइल फोन पर वॉयस कॉल एवं मैसेज के माध्यम से लोगों से कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील कर रही हैं।
उपायुक्त ने बताया कि कोरोना रोधी वैक्सीनेशन में हमीरपुर शुरू से ही अग्रणी जिलों में शामिल रहा है। अब वैक्सीनेशन की दोनों डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके लोगों के मोबाइल फोन पर वॉयस कॉल और मैसेज करके उनसे निर्धारित समय अवधि यानी 84 दिन के बाद दूसरी डोज लगवाने की अपील की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा।