फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heavy collision between two cars, three people seriously injured

Hamirpur (Himachal) News: दो कारों की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 16 Oct 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
भोटा से जाहू वाया सुलगवान सड़क पर कांगुघट्टी गांव के पास हादसा
विज्ञापन


कार चालक सहित चार लोग लदरौर संतोषी माता मंदिर में माथा टेक कर अपने घर जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। भोटा से जाहू वाया सुलगवान सड़क पर कांगुघट्टी गांव के पास दो कारों की टक्कर से तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों का हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। कार चालक सहित चार लोग लदरौर संतोषी माता मंदिर में माथा टेक कर अपने घर जा रहे थे। जबकि, दूसरी कार जाहू से सुलगवान की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों कारें कांगुघट्टी गांव के पास मोड़ पर आपस में टकरा गईं। हादसे में कार नंबर एचपी 28बी-4726 में पिछली सीट पर बैठे ओम पुत्र उद्यम सिंह गांव नौण समैला जिला मंडी व ज्योति पुत्री सतीश कुमार गांव कुठेड़ा डाकघर बगवाड़ जिला बिलासपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस गाड़ी में बैठे चालक और एक अन्य एयर बैग खुलने से बच गए। हालांकि, दूसरी कार के चालक प्रशांत कुमार को भी चोटें लगी हैं। दोनों घायलों को भोरंज सिविल अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है और वहां पर उपचार चल रहा है। इस टक्कर से दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी फिरोज अख्तर ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक प्रशांत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है तथा दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed