फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health sub-centre will be ready by December

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी दिसंबर तक होगा तैयार

Fri, 01 Nov 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ से करवाया जा रहा भवन का निर्माण
विज्ञापन


पूर्व में पुराने भवन में चलाया जा रहा था केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र बणी का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। शीघ्र ही बणी पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को घरद्वार के नजदीक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वर्ष 2023 में एक करोड़ रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। एक कनाल भूमि पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पूर्व में पुराने भवन में मरीजों को उपचार करवाने में खासी दिक्कत होती थीं। ऐसे में ग्रामीण लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग से नए भवन का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग नए भवन का निर्माण कार्य करवा रहा है जो शीघ्र पूरा हो जाएगा।

निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को डिलीवरी के समय में टीकाकरण, शिशु की देखभाल की जानकारी, मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र बणी में प्रतिदिन 50 के करीब ओपीडी है। उपकेंद्र पुराने भवन में चलाया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही उप स्वास्थ्य केंद्र को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को उपचार करवाने में उचित सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुगलानी ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी में भूमि की वजह से लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं हो पा रहा था लेकिन भूमि मिलते ही कार्य शुरू कर दिया गया था जो अब अंतिम चरणों में है। एक माह के भीतर भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed