फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health services will be available at 63 Ayush and wellness centers

Hamirpur (Himachal) News: जिला में अब 63 आयुष स्वास्थ्य एवं वैलनेस केंद्रों पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Sat, 07 Jan 2023 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। जिले में अब 63 आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला आयुष अधिकारी हमीरपुर डॉ. देश राज वर्मा ने कहा कि जिला हमीरपुर के तहत आने वाले 47 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों को कुछ समय पूर्व ही स्तरोन्नत करके आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने बताया कि 16 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों को पहले से ही स्तरोन्नत करके मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। नए स्वास्थ्य केंद्र जियाणा व नौहंगी समेत 47 स्वास्थ्य केंद्रों के स्तरोन्नत होने पर अब आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों की संख्या 63 हो गई है। इसके लिए मरीजों को मिलने वाली दवाइयों की खेप आयुष विभाग शीघ्र ही जारी करने की तैयारी में है। अपग्रेड होने वाले नए आयुष स्वास्थ्य केंद्रों पर पंचकर्म व लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में कुल 75 के करीब आयुष स्वास्थ्य केंद्र हैं उनमें से चार आयुर्वेदिक अस्पताल भी मौजूद हैं। अब 75 में से 63 के करीब आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के अपग्रेड होने पर लोगों को स्वास्थ्य की सभी आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed