फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health section Bhoranj tops in vaccinating booster dose

बूस्टर डोज लगाने में स्वास्थ्य खंड भोरंज अव्वल

Tue, 26 Jul 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Health section Bhoranj tops in vaccinating booster dose
भोरंज में बूस्टर डोज लगवाते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
बूस्टर डोज लगाने में स्वास्थ्य खंड भोरंज अव्वल
विज्ञापन

खंड में 5,896 लोगों को लग चुकी बूस्टर, 5,891 के साथ टौणी देवी दूसरे नंबर पर
19 से 23 जुलाई तक टीकाकरण अभियान में भोरंज खंड पहले स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। कोरोना महामारी से बचने के लिए बूस्टर डोज लगाने में स्वास्थ्य खंड भोरंज जिले में अव्वल स्थान पर है। 19 जुलाई से 23 जुलाई तक खंड के 5,896 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 5,891 डोजों के साथ टौणी देवी स्वास्थ्य खंड दूसरे स्थान पर है।
इसके अलावा 5,543 डोज लगाकर बड़सर खंड तीसरे, 3,096 डोज के साथ नादौन खंड चौथे, 2,916 के साथ गलोड़ पांचवें और 1,694 डोज के साथ सुजानपुर खंड सबसे अंत में है। सिविल अस्पताल भोरंज समेत उपमंडल के अन्य अस्पतालों में वैक्सीनेशन युद्धस्तर पर जारी है। पूर्व में पहली और दूसरी डोज लगाने और कोरोना टेस्टिंग में भी भोरंज उपमंडल प्रथम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

अब बूस्टर डोज लगाने में भी पहले स्थान पर है। इस कड़ी में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजीव कतना और मिलाप शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक अमरदीप और खंड कार्यक्रम प्रबंधक निशांत शर्मा ने विशेष योगदान दिया है। भोरंज के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि बूस्टर डोज लगाने में भोरंज खंड जिले भर में अव्वल चल रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed