{"_id":"5f2ee9998ebc3e3cde3049d6","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml341102491","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले गांव में व्यक्ति निकला पॉजिटिव, दुल्हन आधी रात को ही विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले गांव में व्यक्ति निकला पॉजिटिव, दुल्हन आधी रात को ही विदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/गलोड़। बरात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचे वर पक्ष की खुशी उसे समय फीकी पड़ गई, जब दुल्हन के गांव में व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के डर से सारी रस्में रात को पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया। हालांकि वर और वधू पक्षों की सहमति से विवाह की सभी रस्में रात को ही पूरी कर ली गईं और बरात रात को ही वापस हो गई।
ग्राम पंचायत सेर बलौणी के एक गांव से शुक्रवार शाम को बरात ग्राम पंचायत चंगर के एक गांव में पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बारातियों का अच्छे ढंग से स्वागत किया। सब कुछ सही चल रहा था कि अचानक गांव में गृह संगरोध में रह रहे बाहर से आए व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जब दोनों पक्षों को इस बात का पता चला तो आपसी सहमति से सारी रास्में आधी रात को ही पूरी की ली गईं। रात करीब ढाई बजे दुल्हन को विदा कर दिया गया। बता दें कि गांव में पॉजिटिव आया व्यक्ति लुधियाना से लौटा था और गृह संगरोध में था। व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवा दिया गया, लेकिन कंटेनमेंट जोन बनने की चिंता ने शादी का मजा जरूर किरकिरा कर दिया। ग्राम पंचायत चंगर के प्रधान बरफी राम ने बताया कि वार्ड सदस्य का फोन आया था। दोनों पक्षों ने रस्में रात को ही पूरी कर लीं और दुल्हन को विदा कर दिया।