{"_id":"5e821bc78ebc3e728d3a8c25","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml3290878165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्य से आ रहे ट्रक बड़सर नाके पर रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्य से आ रहे ट्रक बड़सर नाके पर रोके
विज्ञापन
गारली/ बड़सर(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से लोगों के आने पर कोरोना वायरस की वजह से रोक लगाई गई है। 5 लोगों को लेकर आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक को बड़सर पुलिस ने मौके पर रोका तथा उनके बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 1 दिन पूर्व घोषणा की है कि बाहरी राज्यों से कोई भी व्यक्ति हिमाचल में प्रवेश नहीं कर पाएगा तथा आम रास्तों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए लेकिन कुल देशों का कितना पालन हो रहा है इस घटना से ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस प्रकार बाहर से आ रही गाड़ियों में अगर हिमाचल में लोग प्रवेश करते रहे तो कर्फ्यू का औचित्य ही समाप्त हो जाएगा। एसएचओ मस्तराम नाइक ने बताया कि नाके पर दो गाड़ियां रोकी गईं उसमें कुछ लोग बैठे हुए थे। स्वास्थ्य विभाग को मौके पर बुलाया गया उसके बाद उन्हें वहां से आगे भेज दिया गया। बीएमओ नरेश कुमार ने बताया कि नाके पर ट्रक में लोग रोके गए थे। उन्होंने बताया कि उन लोगों को निरीक्षण करने के बाद घरों के लिए भेज दिया गया है।