{"_id":"667034df8cadc6413c0816fd","slug":"hamirpur-vis-by-election-competition-between-engineer-and-doctor-advocate-silent-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129842-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर विस उपचुनाव : इंजीनियर और डॉक्टर में मुकाबला, अधिवक्ता खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर विस उपचुनाव : इंजीनियर और डॉक्टर में मुकाबला, अधिवक्ता खामोश
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रहे नरेंद्र आजाद चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के उपचुनाव में इंजीनियर आशीष शर्मा और डाॅक्टर पुष्पेंद्र वर्मा सियासी रण में हैं। भाजपा ने पूर्व विधायक आशीष शर्मा को चुनावी रण में उतारा है तो वहीं बीते विस चुनाव में मतों के लिहाज से दूसरे नंबर रहे डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा पर कांग्रेस ने फिर से विश्वास जताया है।
ऐसे में अब नजरें अधिवक्ता पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर के कदम पर टिकी हुई हैं। भाजपा के टिकट की घोषणा के बाद वह कांग्रेस के टिकट के एलान तक अपनी आगामी रणनीति का तर्क दे रहे थे। अब दोनों दलों के टिकट तय होने के बाद फिलहाल वह खामोश हैं। ऐसे में बीते विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले का गवाह बनी हमीरपुर सीट पर फिलहाल सीधे मुकाबले के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भाजपा और कांग्रेस से टिकट के लिए कई दावेदारों ने दावेदारी जताई थी। भाजपा की ओर से टिकट की दावेदार ऊषा बिरला और वीना चौहान ने पार्टी के साथ चलने का निर्णय लिया है, जबकि कांग्रेस के दावेदार भी प्रदेश कांग्रेस सरकार और कांग्रेस हाईकमान के निर्णय के साथ ही नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से जातीय समीकरणों के आधार पर कई नेता टिकट की दौड़ में शामिल रहे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और अधिवक्ता रोहित शर्मा भी दौड़ में शामिल रहे लेकिन एक बार फिर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने राजपूत नेता पर ही दांव खेला है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र राजपूत और ब्राह्मण मतदाता बहुल विस क्षेत्र हैं। यहां पर अनुसूचित जाति वर्ग के 25 फीसदी के लगभग मतदाता हैं।
आशीष आज, पुष्पेंद्र 21 को भरेंगे पर्चा
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा मंगलवार को दो बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान गांधी चौक पर विजय संकल्प रैली का आयोजन होगा। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. पुष्पेंद्र 21 जून को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। भाजपा उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेगी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर यह चुनाव लड़ा जाएगा।
कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमीरपुर की जनता के आशीर्वाद से यह चुनाव जीता जाएगा। कांग्रेस पार्टी सीएम सुक्खू के नेतृत्व में उपचुनाव लड़ेगी। हमीरपुर के लोग क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के साथ चलेंगे।