{"_id":"66dd8c2d7caccef76c0338d3","slug":"hamirpur-to-taunidevi-via-kaleamba-uhal-kakkar-night-bus-service-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135353-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से टौणीदेवी वाया कालेअंब, ऊहल-कक्कड़ रात्रि बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से टौणीदेवी वाया कालेअंब, ऊहल-कक्कड़ रात्रि बस सेवा शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
30 अगस्त को प्रमुखता से उठाया था मुद्दा, निगम ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने हमीरपुर से टौणीदेवी वाया कालेअंब, ऊहल-कक्कड़ बस सेवा शुरू कर दी है। निगम ने पिछले कई वर्षों से इस बस सेवा को बंद कर दिया था। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत जनता को रात्रि में हो रही थी। अगर किसी सवारी ने हमीरपुर वाया कालेअंब, ऊहल,कक्कड़ जाना हो तो उसे मजबूर होकर निजी टैक्सी कर हजारों रुपये भुगतान के बाद अपने स्टेशन पहुंचना पड़ रहा था। इससे उन्हें खासी परेशानी होती थी। निगम ने घाटे के चलते इस रूट को बंद किया था। लोगों की समस्या को अमर उजला ने 30 अगस्त के अंक मेंं प्रमुखता से उठाया था। इस पर एचआरटीसी ने संज्ञान लेते हुए अब शाम 7:40 बजे से बस अड्डा हमीरपुर से बस सेवा शुरू कर दी है। हमीरपुर डिपो के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि लोगों की यह मांग पूरा करते हुए फिर से सात बस सेवा शुरू कर दी है।