{"_id":"67c43f1eac9061e2b108ee0d","slug":"hamirpur-to-badu-road-will-be-upgraded-rs-10-crore-will-be-spent-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-149554-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दस करोड़ से स्तरोन्नत होगी हमीरपुर से बडू सड़क, कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दस करोड़ से स्तरोन्नत होगी हमीरपुर से बडू सड़क, कार्य शुरू
Mon, 03 Mar 2025 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर से बडू सड़क को अपग्रेड करने का कार्य जारी। स्रोत : विभाग
सचित्र
विकास की बात...
साढ़े छह किलोमीटर सड़क पर सुगम होगा सफर, सितंबर तक कार्य समाप्त करने का लक्ष्य
लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए सड़कों को स्तरोन्नत किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर से बडू सड़क भी स्तरोन्नत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़क को अपग्रेड करने के साथ इसका सुधारीकरण भी किया जाएगा। इस कार्य पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग की ओर से सितंबर माह तक कार्य को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हमीरपुर से बडू सड़क काफी जगह से तंग थी। सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में दिक्कत आती थी। वाहनों को पास लेने में काफी परेशानी होती थी। इसके अलावा सड़क पर कई जगह तीखे मोड़ भी थे। लोगों ने इस मार्ग को स्तरोन्नत करने की मांग भी की थी। अब इस सड़क पर सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। तीखे मोड़ों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। जहां-जहां पर संकरी सड़क है, वहां पर उसका विस्तार भी किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सुगम सड़क सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कोट
-हमीरपुर से बडू सड़क को स्तरोन्नत किया जा रहा है। करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़क पर दस करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्य जारी है। सितंबर माह तक कार्य को समाप्त करने का अनुमान है।-संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर