फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur team became all over champion

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की टीम बनी ऑल ओवर चैंपियन

Mon, 18 Dec 2023 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur team became all over champion
तीन दिवसीय 24वीं वन खेलकूद एवं डयूटी प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान भिड़त
हमीरपुर। अणु खेल परिसर में तीन दिवसीय 24वीं वन खेलकूद एवं ड्यूटी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सवेरे पक्षियों की पहचान करने का अभियान चलाया गया। यह अभियान वनविहार हीरानगर में चलाया गया। इसमें अधिकारियों व अन्य ने 27 विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की पहचान की।
विज्ञापन


इसके अलावा लंबीकूद, ऊंची कूद, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी आदि मुकाबले करवाए गए। वन विभाग के पीसीसीएफ राजीव कुमार और वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा, उप अरण्यपाल राकेश कुमार, वन्य जीव विभाग के डीएफओ रेजिनॉल्ड रॉयस्टन ए प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 24वीं वन खेलकूद एवं ड्यूटी प्रतियोगिता में विभाग के सभी 10 वृत्तों, वन्य प्राणी विंग, निदेशालय और हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सहित कुल 13 टीमों के लगभग 700 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पुरुषों की फाइनल कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर सर्कल प्रथम, नाहन सर्कल द्वितीय स्थान पर रहा। महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में नाहन सर्कल प्रथम, मंडी सर्कल द्वितीय, हमीरपुर सर्कल तृतीय स्थान पर रहा। पुरुषों की बास्केटबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर सर्कल प्रथम, हमीरपुर सर्कल द्वितीय, कुल्लू सर्कल तृतीय स्थान पर रहा। महिलाओं की बास्केटबाल प्रतियोगिता में नाहन सर्कल प्रथम, हमीरपुर सर्कल द्वितीय स्थान पर रहा। पुरुषों की वाॅलीबाल प्रतियोगिता में शिमला सर्कल प्रथम और बर्ड लाइफ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। महिलाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंडी सर्कल प्रथम और शिमला सर्कल द्वितीय स्थान पर रहा। रस्साकशी प्रतियोगिता में हमीरपुर सर्कल प्रथम, कुल्लू सर्कल द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

महिलाओं के वेटरन वर्ग में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में हमीरपुर सर्कल की बबीता ठाकुर ने प्रथम, हमीरपुर सर्कल की शशि बाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पुरुषों की एकल बैडमिंटन वर्ग प्रतियोगिता में सोलन सर्कल के अनुज ने प्रथम, बर्ड लाइफ के दक्षेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वेटरन पुरुषों की एकल वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोलन सर्कल के मोहित दत्त ने प्रथम, धर्मशाला सर्कल के दौलत राम धीमान ने दूसरा, एचपीएसएफडीसी की टीम ने तीसरा और कुल्लू सर्कल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन एकल वर्ग पुरुष सीनियर वेटरन प्रतियोगिता में एचपीएसएफडीसी के एके वर्मा ने प्रथम, कुल्लू सर्कल के रंजीत ने दूसरा, एचपीएसएफडीसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन महिला एकल वर्ग प्रतियोगिता में शिमला सर्कल की मनीषा कुमारी ने प्रथम, मंडी सर्कल की पूजा ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की बैडमिंटन डबल वर्ग प्रतियोगिता में शिमला सर्कल की मनीषा कुमारी और सुमन ने पहला, मंडी सर्कल की पूजा ठाकुर और प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बर्ड लाइफ के दक्षेश और संदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेटरन जैवलिन थ्रो पुरुष प्रतियोगिता में बर्ड लाइफ के मिलाप भारद्वाज ने प्रथम, 400 मीटर पुरुष ओपन प्रतियोगिता में हमीरपुर के नरेश कुमार ने प्रथम, 400 मीटर महिला ओपन प्रतियोगिता में डायरेक्शन ऑफिस की कृतिका ने प्रथम, 400 मीटर पुरुष वेटरन प्रतियोगिता में चंबा के राजीव ने प्रथम, 800 मीटर वॉक पुरुष वेटरन में शिमला के नरेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की शॉट पुट ओपन प्रतियोगिता में सोलन के सनी ने प्रथम, पुरुषों की शॉट पुट वेटरन प्रतियोगिता में एचपीएसएफडीसी के लक्ष्मण ने प्रथम, शॉट पुट पुरुष सीनियर वेटरन में एचपीएसएफडीसी के लक्ष्मण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की डबल कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में नाहन की पलक मेहता और आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की एकल कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में चंबा की जयमाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के डबल्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिमला की नयनतारा और आशु ने प्रथम स्थान जीता। पुरुषों की एकल कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में हमीरपुर के सनी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हमीरपुर सर्कल की टीम ऑल ओवर चैंपियन टीम घोषित की गई। फॉक डांस में प्रथम स्थान कुल्लू, दूसरा स्थान चंबा और तीसरे स्थान हमीरपुर की टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed