{"_id":"6a88b5c2100708a2140b26d0","slug":"hamirpur-shimla-bus-service-suspended-villagers-face-increased-hardship-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-205499-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-शिमला बस सेवा बंद, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-शिमला बस सेवा बंद, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने परिवहन मंत्री और एचआरटीसी प्रबंधन से बहाली की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लदरौर (हमीरपुर)। बस अड्डा हमीरपुर से शिमला के बीच लंबे समय से चल रही बस सेवा बंद होने से लंबलू, सरली, चमनेड़ सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों सुनील शर्मा, कमलेश कुमार, अनिल ठाकुर, गोविंद सिंह, रीना ठाकुर, सुनीता देवी और जमना देवी ने बताया कि बस सुबह 5:15 बजे हमीरपुर से चलकर 6:30 बजे पट्टा पहुंचती थी और वहां से शिमला के लिए रवाना होती थी। वापसी में शाम सात बजे पट्टा और रात 8:30 बजे हमीरपुर पहुंचती थी।
लोगों ने बताया कि बस बंद होने से रात में हमीरपुर पहुंचने के लिए टैक्सी करनी पड़ रही है। आईजीएमसी शिमला और एम्स जाने वाले मरीजों को भी अब कई जगह बसें बदलनी पड़ रही हैं और अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और एचआरटीसी प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की मांग की है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस सेवा को पुन: बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।