{"_id":"68eff78cef0a59d9770533da","slug":"hamirpur-secured-second-place-in-the-state-in-digital-education-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-170247-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल पढ़ाई में हमीरपुर ने प्रदेशभर में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल पढ़ाई में हमीरपुर ने प्रदेशभर में पाया दूसरा स्थान
Thu, 16 Oct 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवीता चंदेल
हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में आधुनिक उपकरणों से पढ़ाई करवाने में हमीरपुर जिले ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों में करवाए गए सर्वे में यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
सर्वे 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच करवाया गया। इसमें विशेष रूप से स्कूलों में आधुनिक उपकरणों के प्रयोग और पढ़ाई के परिणामों का डाटा तैयार किया गया। स्कूलों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को क्यान प्रोजेक्टर, एलईडी, स्मार्ट टीवी आदि माध्यमों से पढ़ाई करवाई, जिससे विद्यार्थियों को कठिन विषयों को पढ़ने में काफी सुविधा मिली।
अब सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद जिलेवार रैकिंग प्रदान की गई है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के बाद की स्थिति का पता लगाना था, ताकि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्थापित उपकरणों का सही तरीके से प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
वर्तमान में जिलेभर के स्कूलों में प्राथमिक के साथ अपर प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान सहित अन्य विषय पढ़ाने के लिए स्मार्ट क्लास रूम व आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में सुविधा मिल सके।
शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक माह विद्या समीक्षा केंद्र एप के माध्यम से स्कूलों की जिलेवार निगरानी की जाती है, जिससे स्कूलों में आधुनिक उपकरणों का प्रयोग 100 फीसदी हो सके। जिले में आधुनिक उपकरणों के प्रयोग को लेकर स्कूल स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है, जो स्कूलों में उपकरणों के संचालन से लेकर रखरखाव का कार्य देख रही है। संवाद