फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Runner Up in State Level Cross Country Competition

प्रदेशस्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हमीरपुर रनरअप

Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur Runner Up in State Level Cross Country Competition
कुल्लू में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में रनरअप रही हमीरपुर की टीम को सम्मानित करते मुख्या - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला कुल्लू में रविवार को आयोजित प्रदेशस्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला के धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनरअप की ट्रॉफी अपने नाम की है। छह श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले के धावकों ने तीन श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर की धाविका शिवाली ने अंडर-20 लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, राशि ने अंडर-18 लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं, चमन लाल ने लड़कों के वर्ग में अंडर 20 में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त पुरुषों के वर्ग में साहिल और अंडर 20 लड़कियों के वर्ग में रिचा ने प्रदेश में छठे स्थान पर रहकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। हमीरपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

पुरुष और महिला वर्ग में क्रॉस कंट्री 10 किलोमीटर की होती है। अंडर 20 में पुरुषों के वर्ग में आठ किलोमीटर और लड़कियों के वर्ग में छह किलोमीटर की होती है। अंडर-18 वर्ग में यह दौड़ चार किलोमीटर की रहती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रदेश की टीम में इस बार हमीरपुर जिले के पांच खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ उनके कोच अनिल शर्मा, रजनीश शर्मा और राजेंद्र धीमान को भी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि फरवरी 2022 में होने वाली प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी हमीरपुर के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed