फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur remained shrouded in fog

Hamirpur (Himachal) News: धुंध के आगोश में रहा हमीरपुर

Sun, 21 Jan 2024 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur remained shrouded in fog
धुंध के आगोश में लिपटे हमीरपुर शहर का नजारा:फोटो राजकुमार
हमीरपुर। पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की नौ लांग रूट की बसें धुंध के कारण तय समय से आधा घंटा लेट अड्डे पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली पंजाब और उत्तर प्रदेश में लगातार धुंंध का असर देखने में आ रहा है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी इसका असर सुबह देखने को मिला। सुबह घना कोहरा होने से लोगों को अपने दिनचर्या के कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने दिन के कार्य देरी से निपटाने पड़े। हालांकि, दस बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन देकर लोगों को ठंड से राहत प्रदान की है।
विज्ञापन


पथ परिवहन निगम की देरी से पहुंचने वाली नौ बसों में से सात दिल्ली से हमीरपुर बस अड्डा पहुंची हैं जबकि दो बसें हरिद्वार से धुंध के कारण देरी से बस अड्डा हमीरपुर पहुंची हैं। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, पवन कुमार, अशोक कुमार, मस्त राम, लता देवी, राजकुमार और सतीश कुमार का कहना है कि घने कोहरे के कारण उन्हें अपने दिन के कार्य निपटाने में देरी हुई है।
विज्ञापन

कोट मोड़ पर डंगा धंसने से छह रूट प्रभावित
अवाहदेवी को जाने वाले एनएच पर कोट के पास एक डंगा धंस जाने से छह बसों को वाया कालाअंब होकर चलाना पड़ा। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं निजी वाहन चालकों को भी कालाअंब होकर जिला मुख्यालय में पहुंचना पड़ा। उहल और अवाहदेवी को जाने वाले सारी बसें वाया कालाअंब होकर चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि धुंध और कोहरे के कारण लांग रूट की नौ बसों को बस अड्डा हमीरपुर में पहुंचने के लिए आधा घंटे की देरी हुई है। इसके अलावा कोट के पास एक डंगा धंसने से भी छह अवाहदेवी के बस रूटों को बदलकर वाया कालेअंब चलाया गया है।

हमीरपुर शहर कोहरे में समाया
हमीरपुर शहर में सुबह दस बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। पूरा शहर कोहरे में समा गया और किसी भी प्रकार का कोई दृश्य नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed