{"_id":"69123b8875f6a455830280c8","slug":"hamirpur-news-hamirpur-today-news-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-172997-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
Tue, 11 Nov 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह सेना मेडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने वार्षिक रिपोर्ट को मुख्यातिथि के समक्ष रखा और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दें, ताकि बच्चे अपराध से दूर रहें। संवाद
विज्ञापन