{"_id":"60981dca8ebc3edcb22fed1d","slug":"hamirpur-medical-college-s-oxygen-plant-started-hamirpur-hp-news-sml3698297171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस आक्सीजन प्लांट पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च हुआ है। प्लांट के शुरू होने से यहां भर्ती होने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इससे पूर्व खासकर कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को उपचार के लिए टांडा और नेरचौक अस्पताल रेफर किया जाता रहा है। पूर्व में मक्कड पंचायत के प्रधान एवं भाजपा नेता की वेंटिलेटर की सुविधा न मिलने के कारण मौत भी हो चुकी है।
अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रदेश सरकार की नींद टूटी और ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू करवाया। आक्सीजन प्लांट शुरू न होने से यहां पर वेंटिलेटर की सुविधा भी नहीं मिल रही थी। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान मरीजों के उपचार के लिए करीब 34 वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को दिए हैं, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट के अभाव में यह वेंटिलेटर प्रयोग में नहीं लाए जाते थे। रविवार को ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से अब मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा मिल सकेगी। इस ऑक्सीजन प्लांट को चालू करवाने और कोविड-19 वार्ड में वेंटिलेटर स्थापित करवाने में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान का अहम योगदान है। जब से उन्होंने अस्पताल में ज्वाइन किया है, तब से आक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर को स्थापित करवाने के लिए पुरजोर प्रयासरत रहे।