{"_id":"6af6a602ec4fcab6530af0ea","slug":"hamirpur-jail-drug-tablets-hidden-shoes-prisoner-meeting-ndps-case-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हमीरपुर जेल में कैदी से मिलने पहुंचे व्यक्ति के जूतों में मिलीं संदिग्ध नशीली गोलियां, दोनों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हमीरपुर जेल में कैदी से मिलने पहुंचे व्यक्ति के जूतों में मिलीं संदिग्ध नशीली गोलियां, दोनों पर केस
Fri, 13 Nov 2026 11:24 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:24 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला कारागार में तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के जूतों से संदिग्ध नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। व्यक्ति इन गोलियों को जूतों के अतिरिक्त तलवों में छिपाकर कैदी तक पहुंचाने आया था। पुलिस ने कैदी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गोलियों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एआई।
विस्तार
जिला कारागार हमीरपुर में कैदी से मुलाकात करने पहुंचे एक व्यक्ति के जूतों से संदिग्ध नशीली गोलियां बरामद होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने इन गोलियों को जूतों के अतिरिक्त तलवों में छिपा रखा था। जेल में तलाशी के दौरान इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने कैदी और उससे मिलने आए व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जूतों के अतिरिक्त तलवों में छिपाई थीं गोलियां
पुलिस के अनुसार घटना वीरवार शाम करीब 4:20 बजे की है। डूंगरी निवासी संजीव कुमार जिला कारागार हमीरपुर में बंदी विनय कुमार से मिलने पहुंचा था। वह बंदी के लिए कुछ सामान भी लेकर आया था। इस दौरान जेल में तैनात वार्डर बबलू कुमार ने नियमानुसार सामान और व्यक्ति के जूतों की जांच की। तलाशी के दौरान दोनों जूतों के अतिरिक्त तलवों में सफेद रंग की संदिग्ध गोलियां छिपाई हुई मिलीं। इसके बाद वार्डर ने तुरंत जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
कैदी तक पहुंचाने के लिए लाया था प्रतिबंधित सामग्री
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद गोलियां नशीली हैं और इन्हें बंदी विनय कुमार तक पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर लाया गया था। पुलिस ने संदिग्ध गोलियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही गोलियों की वास्तविक प्रकृति और उनमें मौजूद पदार्थ की पुष्टि हो सकेगी।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने कैदी विनय कुमार और उससे मिलने पहुंचे संजीव कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि बरामद गोलियां नशीली होने की आशंका है। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।