{"_id":"66d4775b4b1825839209f0c6","slug":"hamirpur-district-gets-86-new-jbt-teachers-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134873-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले को मिले 86 नए जेबीटी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले को मिले 86 नए जेबीटी शिक्षक
विज्ञापन
पूर्व में शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई हो रही थी प्रभावित
अब रिक्त पदों वाले स्कूलों में शिक्षकों को किया जाएगा तैनात
स्कूलों में शिक्षकों के पद भरने से विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में 86 नए जेबीटी शिक्षक सेवाएं देंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से जारी जेबीटी बैचवाइज नियुक्ति सूची में हमीरपुर जिले को नए जेबीटी शिक्षक मिले हैं। जेबीटी शिक्षक अनुबंध आधार पर सेवाएं देंगे। सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। जिले में आधा दर्जन स्कूल बिना शिक्षकों जबकि 100 से अधिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे थे। ऐसे में स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और अभिभावक लंबे समय से शिक्षा विभाग से स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे थे। अभिभावकों की मांग पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्ति प्रदान कर दी है।
प्रदेश सरकार ने हमीरपुर जिले के 29 प्राथमिक और चार माध्यमिक स्कूलों को कम छात्र संख्या के चलते एक से डेढ़ किलोमीटर दायरे वाले स्कूलों में मर्ज कर दिया है, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सके और यहां कार्यरत शिक्षकों को भी दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जा सके। मर्ज किए गए स्कूलों के विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के साथ पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो सके। पिछले दो वर्षों से स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त चले हुए थे। वहीं, जेबीटी शिक्षकों की सूची जारी न होने से अभ्यर्थियों को भी परेशान होना पड़ रहा था। अब जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति होने से स्कूलों में रिक्त पदों को भरने में काफी सहायता मिलेगी। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जेबीटी बैचवाइज नियुक्ति के तहत जिले को 86 नए जेबीटी शिक्षक मिले हैं। नए जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति रिक्त पदों वाले स्कूलों, एक शिक्षक वाले स्कूलों और ज्यादा संख्या वाले स्कूलों मेंं दी गई है ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।