{"_id":"6acd28b97c6570ca2c0cb219","slug":"hamirpur-colleges-impressive-performance-in-the-badminton-tournament-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-211700-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
Tue, 13 Oct 2026 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की टीम ने उपविजेता ट्रॉफी हासिल की। रिकांगपिओ महाविद्यालय में 6 से 10 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 32 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हमीरपुर महाविद्यालय की रितिका ने एकल वर्ग में, जबकि रितिका और मीनाक्षी की जोड़ी ने युगल वर्ग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम में अलीशा भी शामिल रहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर महाविद्यालय ने प्रथम उपविजेता का खिताब हासिल किया। शारीरिक शिक्षक डॉ. मंजुला शर्मा, प्रो. प्रेम लता और डॉ. पवन वर्मा व प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने खिलाड़ियों को उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन