फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Children's School was the winner in the fun game

Hamirpur (Himachal) News: फन गेम में बाल स्कूल हमीरपुर विजेता रहा

Wed, 16 Oct 2024 02:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Children's School was the winner in the fun game
बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित बाल मेले के दौरान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में क्कडिय़ार स्कूल के
खंड स्तरीय बाल मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में मंगलवार को छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से क्लस्टर स्तरीय बाल मेला आयोजित किया गया। इसमें 18 स्कूलों के विद्यार्थियों ने एकल, समूह नृत्य, गायन, वाद विवाद, क्विज, फेस पेंटिंग और मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि शिक्षा विभाग ने अब क्लस्टर लेवल से बाल मेलों का आयोजन शुरू कर दिया है।

क्लस्टर में विजेता विद्यार्थी खंड स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे और ब्लॉक लेवल के विजेता जिलास्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। भाषण में अंकित राज, समूहगान में नालंग्र, एकल नृत्य में धृति, एकलगान में अराध्या, समूह नृत्य में मटाहणी स्कूल, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नाल्टी, टीएलएम में झगड़ियाणी, फन गेम में बाल स्कूल हमीरपुर, थ्री लेग रेस में हमीरपुर, जलेबी दौड़ में बारी, प्रश्नोत्तरी में झगड़ियाणी विजेता रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed