{"_id":"65e85b08449923eae3070481","slug":"hamirpur-childrens-school-ground-is-turning-into-a-pond-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123003-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तालाब में तबदील हो रहा बाल स्कूल हमीरपुर का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तालाब में तबदील हो रहा बाल स्कूल हमीरपुर का मैदान
विज्ञापन
मैदान में खोदाई पूरी होने के बाद नहीं हो रहा आगे का कार्य
वर्तमान में मैदान में जगह-जगह पड़े गड्ढों में भरा हुआ है पानी
मैदान से आने जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख रुपये का हुआ है टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एक माह बीत जाने के बाद भी बाल स्कूल हमीरपुर में कोरियन घास लगाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हालात ऐसे हैं कि मैदान में जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं और बारिश के दौरान मैदान तालाब में तबदील हो रहा है। इससे मैदान में खेलने आने वाले खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक माह पूर्व खेल मैदान में घास लगाने के लिए जेबीसी से खोदाई करने का कार्य किया गया था। इसके लिए मैदान को समतल करने का कार्य किया गया था ताकि शीघ्र घास लगाने का कार्य शुरू किया जाए।
वर्तमान में मैदान में जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। इनमें गंदगी पसरी हुई है। वहीं, विभागीय अधिकारी कार्य को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। इससे बाजार में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों राकेश कुमार, राजीव, सपना कुमारी, रामलाल राणा, प्रदीप आदि ने कहा कि खेल मैदान के सौंदर्यीकरण का कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख रुपये का टेंडर हुआ है लेकिन सुस्त कार्य लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र मैदान का कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में खेल मैदान को समतल करने का काम पूरा कर लिया गया। दूसरे चरण में मैदान में मिट्टी डालने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद मैदान में घास लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य के दौरान मैदान को कुछेक समय तक बंद रखा जाएगा।
संजय कटोच, एसडीओ, लोनिवि हमीरपुर।