{"_id":"6af805f6318781f4b2004a3e","slug":"hamirpur-16-year-old-girl-missing-police-case-registered-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हमीरपुर में 16 वर्षीय किशोरी लापता, मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हमीरपुर में 16 वर्षीय किशोरी लापता, मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Sat, 14 Nov 2026 12:25 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:25 PM IST
सार
हमीरपुर में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां के अनुसार, पुलिस थाने से घर लौटते समय बेटी रास्ते से लापता हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एआई।
विस्तार
महिला पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 37 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान महिला पुलिस थाना से फोन आया कि उसकी बेटी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना से लौटते समय हुई लापता
महिला के अनुसार, सूचना मिलने के बाद वह अपने पति के साथ पुलिस थाना पहुंची। वहां पुलिस ने समझाने के बाद किशोरी को माता-पिता के साथ भेज दिया। हालांकि, घर लौटते समय रास्ते में ही किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि किशोरी के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
