फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gyan Devi said emotionally - My sons and I received disaster relief money.

Hamirpur (Himachal) News: भावुक होकर ज्ञानो देवी बोलीं-मेरे बेटों और मुझे मिली आपदा राहत राशि

Thu, 18 Jan 2024 02:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gyan Devi said emotionally - My sons and I received disaster relief money.
गलोड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में आपदा राहत रा​शि मिलने पर विचार रखती बुजूर्ग ज्ञानो 
गलोड़ (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत गलोड़ गांव से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया। सीएम 02:20 पर कार्यक्रम में पहुंचे और करीब बीस मिनट तक विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 250 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट भी प्रदान किए। करीब 27 मिनट के भाषण में सीएम सुक्खू ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच रखा।
विज्ञापन


मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभर्थियों से सीधा संवाद किया। सबसे पहले आपदा प्रभावित बुजुर्ग महिला ज्ञानो देवी ने मकान बनाने के लिए मिली लाखों की राहत राशि के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। वह इस दौरान भावुक हो उठीं। नम आंखों से बुजुर्ग ने कहा-भगवान मुख्यमंत्री को लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य दे। ज्ञाना देवी ने कहा कि उन्हें और उनके तीन बेटों को राहत राशि मिली है। राजस्व लोक अदालत कार्यक्रम के लाभार्थी चरणदास ने कहा कि उनके तकसीम के एक पुराने मामले का निपटारा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन लोगों की आवाज बने हैं, जिनकी आज तक कोई आवाज नहीं थी। इस पर सीएम सुक्खू ने पूछा कि उनका काम ठीक से गया, तो चरण दास ने कहा, सीएम साहब, जहां आप वहां गलत कैसे हो सकता है। सुख आश्रय योजना के लाभार्थी शुभम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ उन्हें भी प्राप्त हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत उन्होंने विवाह के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया है। सुक्खू ने कहा कि वह सीएम बाकियों के लिए हैं, नादौन के लिए वह विधायक ही हैं। क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। साथ ही प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए भी निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन






मंच से झुककर सीएम ने खुद पकड़े प्रार्थना पत्र और शिकायतें
कार्यक्रम के दौरान सीएम सुक्खू ने मंच पर आगे आकर लोगों के शिकायतपत्र खुद पकड़े। सीएम के भाषण के बाद लोगों की भीड़ मंच की ओर बढ़ गई तो सीएम ने मंच से खुद झुककर लोगों के आवेदनों को थामा। कार्यक्रम के दौरान 87 शिकायतें प्राप्त हुईं। सीएम ने इन सभी शिकायतों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बढ़ेडा में भव्य स्वागत, दी करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री का बढ़ेड़ा हेलीपैड पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत 3.43 करोड़ की लागत से बनने वाले कापड़ा पुल, 1.35 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाहल तथा 1.10 करोड़ की लागत से बनने वाली फाहल-कोटलु पेयजल योजना की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल ने एक लाख और गोइस के पूर्व प्रधान बालक राम ने 50 हजार का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए भेंट किए।




यह रहे मौजूद

गलोड़ मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चंद ने मुख्यमंत्री का गलोड़ क्षेत्र में पहुंचने पर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नादौन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, राज्य समन्वयक कौशल विकास निगम अतुल कड़ोहता, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल, जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed