फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Guru Pushya Nakshatra: Crowd gathered in the markets for shopping

गुरु पुष्य नक्षत्र : खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 25 Oct 2024 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Guru Pushya Nakshatra: Crowd gathered in the markets for shopping
गुरू पुष्य नक्षत्र को लेकर हमीरपुर बाजार में आभूषणों की खरीदारी करते लोग। संवाद
दीपावली से पूर्व नक्षत्र के दिन खरीदारी करना माना जाता है शुभ
विज्ञापन


सोने चांदी के आभूषणों के साथ फर्नीचर की हुई खूब बिक्री

दोपहर 12 बजे से लेकर रात नौ बजे तक बाजार में लोगों ने सामान की खरीदारी की

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। गुरु पुष्य नक्षत्र पर जिलाभर के बाजारों में वीरवार को खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में दिनभर आभूषण विक्रेताओं, कार एजेंसियों और इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, मनियारी आदि की दुकानों पर भीड़ रही। कुछेक लोगों ने गुरु पुष्य नक्षत्र पर्व को लेकर पहले से बुकिंग करवा थी ताकि वह नक्षत्र के अनुसार दुकानों में आसानी से खरीदारी कर सकें। वीरवार को गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान लोग दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक और शाम 4.30 बजे से लेकर रात नौ बजे तक खूब खरीदारी की। इस बार दीपावली से एक सप्ताह पूर्व पुष्य नक्षत्र का योग बना है। इस पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्यों को पुण्यदायी और फलदायक माना जाता है। ऐसे में जिलाभर के बाजारों में खूब रौनक रही। ग्राहकों आंचल, शगुन, संदीप, कांता, कंचन, हर्षिता, अंशुमन आदि ने कहा कि गुरु पुष्य नक्षत्र को अत्यधिक शुभ माना जाता है। प्राचीन समय से ही इस नक्षत्र में चल-अचल संपत्ति, सोने चांदी के आभूषण, सिक्के, महालक्ष्मी की प्रतिमा, इलेक्ट्राॅनिक्स, फर्नीचर, बाइक-कार, उद्योगों के लिए जमीन, प्लॉट की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐेसे में बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। आचार्य रामकृ ष्ण शर्मा ने कहा कि गुरु पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। 27 नक्षत्रों में में से यह नक्षत्र सबसे शुभ और पवित्र है। इस दिन पुष्य नक्षत्र पर कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा साथ आ रहे हैं। जबकि, लक्ष्मीनारायण सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग छोटी से बड़ी हर खरीदारी के लिए शुभ और फलदायक बन रहा है। इस दिन किए गए कार्यों में अवश्य तौर पर सफलता मिलती है। इस दिन माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed