फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Grandparents honored in Kendriya Vidyalaya

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय में दादा-दादी, नाना-नानी को किया सम्मानित

Wed, 20 Dec 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Grandparents honored in Kendriya Vidyalaya
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस पर स्कूल स्टाफ बुजुर्गों का स्वागत करता
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया। इसमें 400 के लगभग दादा-दादी, नाना-नानी ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय वृद्धाश्रम के वृद्धों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वृद्धों ने अपनी आपबीती एवं अनुभव बच्चों के साथ साझा किए। बच्चों ने इस कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक मार्मिक स्किट के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि उन्हें वृद्ध जनों, उनके दादा-दादी या नाना-नानी को सम्मान और प्यार देना चाहिए। साथ ही नई पीढ़ी को उनके महत्व के बारे में बताया। दादा-दादी, नाना-नानी के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें विजयी होने वाले दादा-दादी, नाना नानी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed