फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gramin rojgar sevaks not given salary for three months in Hamirpur

ग्रामीण रोजगार सेवकों को तीन माह से वेतन नहीं

Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सूबे की ग्राम पंचायतों में सेवाएं दे रहे ग्रामीण रोजगार सेवकों को करीब तीन माह से वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। कई रोजगार सेवक दूसरों से उधार लेकर बच्चों की पढ़ाई और परिवार का पालन पोषण का खर्च उठा रहे हैं। रोजगार सेवकों को नवंबर माह के वेतन का ही भुगतान हुआ था, उसके बाद उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है।
बता दें कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत सूबे की पंचायतों में चल रहे कार्य के सुचारू संचालन के लिए सरकार ने कुछ साल पहले ग्रामीण रोजगार सेवकों की नियुक्तियां की थीं। पूरे प्रदेश में ग्रामीण रोजगार सेवकों की संख्या 1070 के करीब है। पंचायत के विकास कार्यों में इनका अहम योगदान है। इसके बावजूद इन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रोजगार सेवकों के वेतन के लिए राष्ट्रीय रोजगार गारंटी एक्ट के तहत अलग से बजट आता था, जोकि पिछले तीन माह से बंद पड़ा है। जिसके चलते इन्हें मासिक वेतन भुगतान करने में देरी हो रही है। कई जगह पंचायत में भर्ती किए कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक केडीएस कंवर ने बताया कि ग्रामीण रोजगार सेवकों को क्यों वेतन नहीं मिल रहा, इस बारे में ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी ही इसका जवाब दे सकते हैं। लेकिन हां, इस बारे में ग्रामीण रोजगार सेवकों की ओर से शिकायत मिली है।
वहीं खंड विकास अधिकारी हमीरपुर अस्मिता ठाकुर ने बताया कि मनरेगा में अलग से बजट के तहत ही ग्रामीण रोजगार सेवकों को वेतन का भुगतान किया जाता है। लेकिन अभी तक ग्रांट न आने से देरी हो रही है।

कर्मचारियों को समय पर मिलना चाहिए वेतन: शर्मा
हिमाचल प्रदेश राज्य बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि किन कारणों से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। हर कर्मचारी को अपने परिवार के पालन पोषण के लिए कई तरह की जिम्मेवारियों का निर्वहन करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। इसलिए रोजगार सेवकों का वेतन प्राथमिकता के आधार पर समय पर जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed