{"_id":"69bef1fe83e08f4678005cde","slug":"gram-sabhas-will-be-held-for-drafting-voter-lists-of-panchayats-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-187535-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूपों के लिए होंगी ग्राम सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूपों के लिए होंगी ग्राम सभाएं
Sun, 22 Mar 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की पुनर्गठित 34 पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूपों के लिए ग्राम सभाएं होंगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि विभाजन और पुनर्गठन से प्रभावित जिला की 34 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए भी तिथि पहली अप्रैल निर्धारित की गई है।
इस तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। इन पंचायतों के परिसीमन के अंतिम रूप से प्रकाशित होने के बाद तीन दिन के भीतर मतदाताओं की वेरिफिकेशन एवं शिफ्टिंग कर दी जाएगी।
इसके बाद एक दिन के भीतर ही मतदाता सूचियों के प्रारूप की प्रिव्यू कॉपी प्रकाशित होगी। इसके एक दिन बाद ग्राम सभा की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। बैठक के बाद एक दिन के भीतर ही मतदाता सूचियों के प्रारूप पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित किए जाएंगे। संवाद