फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Governor released book on life philosophy of Patel

राज्यपाल ने पटेल के जीवन दर्शन पर पुस्तक का किया विमोचन

Fri, 04 Nov 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Governor released book on life philosophy of Patel
सरदार वल्लभ भाई पटेल पर संपादित डॉ. राकेश शर्मा की पुस्तक का विमोचन करते राज्यपाल। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इतिहास विभाग सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के सहायक आचार्य एवं हमीरपुर निवासी डॉ. राकेश कुमार शर्मा की ओर से संपादित पुस्तक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पुस्तक का विमोचन किया। सरदार विश्वविद्यालय मंडी के अमृत महोत्सव सभागार में उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों, विचारों और चिंतन को देशहित में पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

निश्चित तौर पर विद्वानों ने इस पुस्तक में उनके जीवन दर्शन व राष्ट्र निर्माण में भूमिका को नए तथ्यों के साथ समाज में प्रस्तुत किया है। पुस्तक उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करने का उत्तम प्रयास है। उन्होंने संपादक डॉ. राकेश कुमार शर्मा व सभी विद्वानों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति आचार्य देवदत्त शर्मा ने डॉ. राकेश शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल से संबंधित आलेखों का संकलन करके उनके विचारों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed