फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government will protect the interests of cooperative societies: Sunil

सहकारी सभाओं के हितों की रक्षा करेगी सरकार : सुनील

Wed, 26 Aug 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Government will protect the interests of cooperative societies: Sunil
बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन में संबोधन देते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार स
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ ने मंगलवार को बचत भवन में जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने जिलेभर की सहकारी सभाओं के प्रबंधक मंडल के सदस्यों, सचिवों, हिमकोफैड के पदाधिकारियों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को संबोधित किया। सुनील शर्मा ने कहा कि सहकारी सभाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कार्य करती हैं और इनकी समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

सहकारी सभाओं को बैंकों से अधिक ब्याज दिलवाने तथा इससे जुड़े मुद्दे भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष रखने के साथ एचआर पॉलिसी और कंप्यूटरीकरण को लेकर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों की अनुपालना से जुड़े मामलों को प्रदेश सरकार प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी सभाओं के कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था हमीरपुर में करवाने का मामला भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। सहायक पंजीयक रवि कुमार ने बताया कि जिले में 368 सहकारी सभाएं संचालित हो रही हैं, जिनके सदस्यों की संख्या दो लाख से अधिक है।
सम्मेलन में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, हिमकोफैड के अधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद, मनोज शर्मा, प्रवेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed