फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government will lease land for sports ground to Him Academy

Hamirpur (Himachal) News: हिम अकादमी को खेल मैदान के लिए भूमि लीज पर देगी सरकार

Wed, 17 Jan 2024 02:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के निकट विकासनगर में प्रदेश सरकार हिम अकादमी शिक्षा समिति को भूमि लीज पर देगी। इस सिलसिले में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विकासनगर में खसरा नंबर 406, 408 और 223 में स्कूल के खेल मैदान के लिए हिम अकादमी शिक्षा समिति को जमीन लीज पर आवंटित करने का प्रस्ताव है। एसडीएम हमीरपुर की तरफ से यह सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के संबंध में एसडीएम हमीरपुर ने स्थानीय निवासियों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। हिम अकादमी शिक्षा समिति जिला मुख्यालय हमीरपुर में सीबीएससी और हिमाचल शिक्षा बोर्ड के दो स्कूलों को संचालित कर रही है। शिक्षा समिति को प्रदेश सरकार ने भूमि लीज पर देने का निर्णय लिया है। एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि हिम अकादमी शिक्षा समिति को जमीन लीज पर आवंटित करने के प्रस्ताव के संबंध में अगर किसी स्थानीय निवासी को कोई आपत्ति है तो वे 30 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed