फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government took care of the interests of ex-servicemen: Kashyap

सरकार ने पूर्व सैनिकों के हितों का रखा ध्यान : कश्यप

Mon, 11 Apr 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Government took care of the interests of ex-servicemen: Kashyap
परिधिगृह हमीरपुर में भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला संयोजकों की बै - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। परिधिगृह हमीरपुर में भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला संयोजकों की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, जिला सह प्रभारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा और विस्तारक संजीव ठाकुर बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कैप्टन रंजीत सिंह ने प्रदेश में प्रकोष्ठ की गई गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रकोष्ठ द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकारों ने पूर्व सैनिकों के हित में व्यापक कदम उठाए हैं। योजनाएं चलाकर उनको लाभान्वित किया गया है। मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का तोहफा पूर्व सैनिकों को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ के सदस्यों को भाजपा सरकार की नीतियों उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में पूर्व सैनिकों को अवगत कराना चाहिए। उन्हें पार्टी का साथ देने के लिए कहना चाहिए। प्रदेश संयोजक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने पहले भी भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है भविष्य में भी भाजपा का ही साथ देंगे। बैठक में तिलक राज शर्मा ध्यानचंद ढटवालिया, कर्नल प्रताप सिंह, कर्नल शैलिंदर चंदेल, कर्नल रमेश कुमार, कैप्टन देशराज, सूबेदार उत्तम सिंह, पवन कुमार और अजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और जिला संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed