फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government spent 1,000 crore on publicity: Bindal

प्रचार पर सरकार ने खर्च कर दिए एक हजार करोड़ : बिंदल

Sat, 03 Oct 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
कहा, कर्ज का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस सरकार, पांच घंटे के सफर में दिखे 1000 से अधिक प्रचार के पोस्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर कर्ज लेकर प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार अब तक प्रचार पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। पांच घंटे के सफर के दौरान मुख्यमंत्री के 1000 से अधिक प्रचार पोस्टर देखने का दावा करते हुए उन्होंने इसे कर्ज का दुरुपयोग बताया। बिंदल ने कहा कि सरकार एक बार फिर 600 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। उन्होंने हिमकेयर योजना, प्रदेश की खराब सड़कों और स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन शुल्क, बिजली, बस किराये और राशन समेत अन्य शुल्कों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। किशाऊ बांध परियोजना को लेकर उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार और छह राज्यों के सहयोग से चलने वाली परियोजना है, लेकिन प्रदेश सरकार इसका श्रेय लेने में जुटी है। बीडीसी और जिला परिषद चुनावों का जिक्र करते हुए बिंदल ने कहा कि जिला हमीरपुर की पांच पंचायत समितियों में से चार के अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। नादौन में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में देरी को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाजपा में गुटबाजी के बयान पर बिंदल ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed