{"_id":"68a225b73ff5c723060be366","slug":"government-should-pay-arrears-and-da-to-employees-union-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-164108-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को एरियर और डीए का भुगतान करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को एरियर और डीए का भुगतान करे सरकार : संघ
Mon, 18 Aug 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों के एरियर और डीए का भुगतान करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष देशराज कालिया, महासचिव विजय हीर ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते, वेतन आयोग एरियर और भत्तों के भुगतान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य नहीं कर रही है।
ऐसे में कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए मानसून सत्र से पहले सरकार पूर्व घोषित तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते, 13 फीसदी लंबित डीए और 2016 से देय वेतन आयोग एरियर, महंगाई भत्ते के तीन साल का एरियर देने के लिए योजना बनाए।
उन्होंने कहा कि 4-9-14 लाभ की बहाली, टीए, डीए रेट बढ़ाना, पंजाब की तर्ज पर भत्ते और पे स्केल बढ़ाना आदि मांगों को लगातार टाला जा रहा है। शिक्षक प्रमोशन पिछले 2 साल से लंबित है। टीजीटी से प्रवक्ता और मुख्याध्यापक पदोन्नति सूचियां जारी करने के लिए अनेकों बार मांग उठाने पर भी सूचियां जारी नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
सत्र के शुरू में की जाने वाली पदोन्नतियां अब तक नहीं हुई हैं। संघ ने कहा कि वर्तमान समय में 2.59 फैक्टर चुनने वालों की एक इंक्रीमेंट बहाल करनी चाहिए, जो कि 2012 के हायर ग्रेड पे स्केल छीने जाने की एवज में उनको मिलनी ही चाहिए। 2012 के बाद एक इंक्रीमेंट हायर ग्रेड पे के नाम पर छीनी गई थी।