फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should fill 340 vacant posts of principals across the state: Union

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेशभर में रिक्त 340 प्रधानाचार्यों के पदों को भरे सरकार ः संघ

Mon, 27 Nov 2023 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government should fill 340 vacant posts of principals across the state: Union
कन्या स्कूल हमीरपुर में आयोजित प्रदेश मुख्याध्यापक अधिकारी कैडर संघ की बैठक में उपस्थित पदाधिका
हमीरपुर। प्रदेश मुख्याध्यापक कैडर अधिकारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) हमीरपुर में हुई। इसमें संघ के प्रदेश महासचिव केवल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान, कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ले मोहम्मद, उपाध्यक्ष यशवीर जमवाल, मुख्य संरक्षक विजय गौतम, शिमला प्रधान संजीव कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेशभर में रिक्त 340 प्रधानाचार्यों को पदों को भरा जाए ताकि 26 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे टीजीटी कैडर के 26,000 अध्यापकों के साथ न्याय हो सके। उन्होंने 2016 के बाद बने 1500 प्रधानाचार्य को नियमित करने की मांग की ताकि भविष्य में व्यवस्था परिवर्तन करके प्रधानाचार्य की पदोन्नति नियमित तौर पर की जाए। कहा कि कुछ समय पूर्व राज्य के उच्च न्यायालय ने शिक्षा उपनिदेशक के चार्ज को देने संबंधी एक निर्णय आया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि शिक्षा उपनिदेशक के पदों पर वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति की जाए। उन्होंने मांग की है कि जिलावार वरिष्ठता के आधार पर यह चार्ज न दिया जाए। बैठक में मुख्याध्यापक को प्रदत्त वित्तीय शक्तियों पर भी चर्चा की गई। कहा कि वर्तमान में दो प्रकार के मुख्याध्यापक राज्य की उच्च पाठशालाओं में कार्यरत हैं। कुछ वित्तीय शक्तियों के साथ और कुछ बिना वित्तीय शक्तियों के साथ। इस प्रकार का दोहरा व्यवहार न करके सभी उच्च पाठशालाओं में मुख्याध्यापकों को एक समान शक्तियां दी जाएं। यह भेदभाव समाप्त कर व्यवस्था परिवर्तन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed