फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government school buildings will now be monitored online.

Hamirpur (Himachal) News: अब सरकारी स्कूलों के भवनों की ऑनलाइन होगी निगरानी

Mon, 24 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 24 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों के भवनों की स्थिति की अब ऑनलाइन निगरानी होगी। स्कूलों में भवनों की वर्तमान स्थिति, बारिश सहित अन्य आपदाओं से हुए नुकसान और आपदा प्रबंधन के तहत की गई गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को भवनों से संबंधित जानकारी व्यवस्थित रूप से तैयार करने और रिपोर्ट की फाइल संबंधित कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
विज्ञापन

बरसात के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और तेज बारिश के कारण स्कूल भवनों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में विभाग ने स्कूल प्रबंधन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में पेड़ों, बिजली के तारों, पानी की निकासी और भवनों के आसपास की स्थिति के साथ भवन में दरार, सीलन, छत से पानी टपकने, दीवार कमजोर होने या अन्य समस्या की जानकारी समय पर विभाग तक पहुंचानी होगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जानकारी साझा करते समय स्कूल प्रभारियों को यह भी बताना होगा कि परिसर में कौन-कौन से भवन उपयोग में हैं और उनकी वर्तमान स्थिति कैसी है। यदि किसी कमरे या भवन को विद्यार्थियों के लिए असुरक्षित पाया जाता है, तो उसकी जानकारी रिपोर्ट में शामिल करनी होगी।
इसके साथ आपदा प्रबंधन के तहत आयोजित मॉक ड्रिल, सुरक्षित स्थानों की पहचान और आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों से संबंधित गतिविधियों का विवरण भी देना होगा।

कोट
बरसात के दौरान स्कूल परिसरों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन के तहत करवाई गई गतिविधियों का रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा। स्कूल प्रभारियों को भवनों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करने के साथ इसकी फाइल उपनिदेशक कार्यालय में जमा करवानी होगी। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article