{"_id":"6329fef7bc7f0b2c8522d4ca","slug":"government-is-working-in-the-interest-of-scheduled-castes-dr-rajiv-saizal-hamirpur-hp-news-sml422372174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार अनुसूचित जाति के हित में कर रही काम : डॉ. राजीव सैजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार अनुसूचित जाति के हित में कर रही काम : डॉ. राजीव सैजल
विज्ञापन
भोरंज में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव स?
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन भोरंज में आयोजित किया गया। सम्मेलन में भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समुदाय से संबंधित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी, जिला परिषद और सदस्यों ने भाग लिया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति कल्याण के लिए तत्परता के साथ काम कर रही है। प्रदेश में अनुसूचित जाति के सम्मेलन लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों में समुदाय की भारी संख्या में उपस्थित दर्शाती है कि हमारा यह समाज भाजपा, नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर के साथ है।
उन्होंने कहा कि सरकार की उज्ज्वला और गृहिणी सुविधा योजना में अधिकतर लाभार्थी अनुसूचित जाति वर्ग के हैं। हालांकि यह योजना किसी जाति विशेष के लिए नहीं थी लेकिन अनुसूचित वर्ग को इन योजनाओं का अधिक लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें इस वर्ग को ऊपर उठाने में निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 12 से अधिक मंत्री अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस मौके पर भाजपा जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष मदन लाल और भोरंज मंडल एससी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा ही समुदाय का कल्याण कर सकती है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन लाल, राज कुमार, पूर्व प्रधान चंबोह प्रोमिला देवी, पूर्व प्रधान कंजयाण कर्मी धीमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम अरोड़ा, मीडिया प्रभारी पुरषोतम कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।