{"_id":"607851bf8ebc3ed3a2402a51","slug":"government-is-taking-appropriate-steps-to-tackle-drought-kanwar-hamirpur-hp-news-sml3675433125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे से निपटने के लिए सरकार उठा रही उचित कदम : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे से निपटने के लिए सरकार उठा रही उचित कदम : कंवर
विज्ञापन
हमीरपुर स्कूल मैदान में आयोजित हिमाचल दिवस समारोह में मार्च पास्ट की सलामी लेते पंचायती राज मंत?
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलास्तर पर हिमाचल दिवस वीरवार को हमीरपुर में हर्षोल्लास और कोरोना संबंधी सावधानियों के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में आयोजित समारोह में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने सभी जिलावासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली बार की तुलना में इस बार कम बारिश हुई है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि और जलशक्ति विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। सूखे से निपटने के लिए सरकार उचित कदम उठाने जा रही है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान हमीरपुर जिले में मनरेगा के तहत लगभग साढे़ 46 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पिछले 3 वर्षों के दौरान जिले में मनरेगा के तहत 110 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की गई है।
मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान हमीरपुर जिले के 119 किसानों को सोलर फेंसिंग के लिए 2 करोड़ 80 लाख की सब्सिडी प्रदान की गई है। सुजानपुर के निकट खैरी में गो-सेंक्चुरी के निर्माण पर ढाई करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। इसका कार्य अंतिम चरण में है। एचपी शिवा परियोजना के पहले चरण में हमीरपुर जिले के हर ब्लॉक में 150-150 हेक्टेयर भूमि यानी पूरे जिला में 900 हेक्टेयर भूमि को फल उत्पादन के अंतर्गत लाया जाएगा। इसमें से अभी तक 843 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने उपस्थित लोगों को हिमाचल के विकास में निरंतर सहयोग और कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया गया पंफ्लेट भी जारी किया। समारोह के दौरान लोक कलाकारों ने समूहगान और कोरोना संबंधी जागरूकता पर एक लघु नाटक पेश किया।
इस मौके पर विधायक कमलेश कुमारी, उपायुक्त देवश्वेता बनिक समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कंवर ने स्कूल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज की अनदेखी को लेकर प्रशासन को उचित निर्देश दिए। मैदान में सालों पहले तिरंगे झंडे का खंभा ही बचा है।