{"_id":"670faa78ed487d8a2709281a","slug":"government-high-school-panyali-tops-in-speech-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-138555-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राजकीय उच्च पाठशाला पन्याली भाषण प्रतियोगिता में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राजकीय उच्च पाठशाला पन्याली भाषण प्रतियोगिता में अव्वल
विज्ञापन
गलोड़ पाठशाला में बाल विज्ञान मेले में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में बुधवार को क्लस्टर स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से बाल मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस बाल मेले की अध्यक्षता स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने की। इसमें शिक्षा खंड गलोड़ के 16 स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान परियोजना, शिक्षण अधिगम सामग्री, एकल व ग्रुप नृत्य, गायन के अलावा बाद-विवाद, क्विज सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में सभी पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कुछ बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजकीय उच्च पाठशाला पन्याली भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रहा। एकलगान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय दाढ़ प्रथम रहा। प्रश्नोत्तरी व समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ प्रथम रहा। शिक्षण अधिगम सामग्री में राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाहली प्रथम रहा। एकल नृत्य में कश्मीर प्रथम, विज्ञान परियोजना में गलोड़ व दाढ़ संयुक्त रूप से विजेता रहे। गलोड़ के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि खंडस्तरीय बाल मेले का आयोजन जल्द किया जाएगा।