फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government failed to pay medical bills: Ajmer

चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में असफल रही सरकार : अजमेर

Tue, 08 Jul 2025 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Jul 2025 05:39 AM IST
विज्ञापन
Government failed to pay medical bills: Ajmer
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत : मंच
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक पेंशन समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

हर माह पेंशन देरी से मिलने पर सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।
पेंशन हर माह देरी से मिलने पर सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया। इसके अलावा पेंशन संबंधी अन्य विषयों पर भी विचार-विर्मश किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि हर माह पेंशन देरी से मिलना गंभीर समस्या बन गई है। तीन साल से चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में सरकार असफल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया और पेंशन पहली तारीख को देना सुनिश्चित करने की मांग की। अप्रैल 2024 के बाद के पेंशनरों के लिए तुरंत प्रभाव से पेंशन लागू की जाए। उन्होंने बताया कि सरकार और निगम प्रबंधन 8500 पेंशनरों के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसे परिवहन पेंशनर कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कल्याण मंच ने सरकार और निगम प्रबंधन को आगाह किया है कि शीघ्र सभी वित्तीय लाभों और चिकित्सा बिलों का भुगतान किया जाए। यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। बैठक में रामलाल, बलवीर, कुलवंत, भाग सिंह, रघुनाथ, अशोक, नंदलाल, आज्ञा राम सहित अन्य पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed