फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government buses will run as per demand on Diwali

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली को मांग के मुताबिक चलेंगी सरकारी बसें

Mon, 14 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर विशेष बसें चलाएगा। एचआरटीसी के इस निर्णय से दिवाली पर घर आने और लौटने वालों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो मांग के मुताबिक दिवाली से चार दिन पहले और तीन दिन बाद तक बसों का संचालन करेगा। हालांकि, पहले रूटीन बाली बसें बुक होंगी। यदि अतिरिक्त बसों की मांग होगी तो अतिरिक्त बसें एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से चलाई जाएंगी।

त्योहारी सीजन के चलते कई लोग अपने घरों को लौटते हैं। बसों में बहुत भीड़ रहती है, जिस कारण कई बार लोगों को निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। लोगों को इसके लिए अधिक किराया चुकाना पड़ता हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी मांग के मुताबिक हर साल अतिरिक्त बसों का संचालन करता है। ये बसें दिल्ली, चंड़ीगढ़, बद्दी, लुधियाणा, जालंधर सहित अन्य जगहों के लिए चलती हैं। यात्री ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं एचआरटीसी नियंत्रण कक्ष से भी बसों के आवागमन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी तत्पर है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान पहले रूटीन की बसें बुक होंगी। यदि अतिरिक्त मांग होगी तो ही बसें लगाई जाएंगी। दिवाली से चार दिन पहले अतिरिक्त बसों की सुविधा मिलना शुरू हो जाती हैं। इस दौरान साधारण बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed